माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि का उनकी उपलब्धि प्रेरणा के सन्दर्भ में अध्ययन

Authors(2) :-डाॅ. राकेश प्रताप सिंह, भूपेन्द्र सिंह निरंजन

प्रस्तुत समस्या कथन के अन्तर्गत माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि का उनकी उपलब्धि प्रेरणा के सन्दर्भ में अध्ययन किया गया हैं। प्रस्तुत शोध समस्या में शोधकर्ता द्वारा सर्वेक्षण अध्ययन का प्रयोग किया है। प्रस्तुत अध्ययन के लिये अध्ययनकर्ता द्वारा शोध समष्टि के अन्तर्गत जिला जौनपुर में संचालित समस्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को शामिल किया गया है। प्रस्तुत अध्ययन में न्यादर्शो के चयन के लिये यादृच्छिक न्यादर्शन प्रणाली को अपनाया गया। जिसमें अध्ययन समष्टि के अन्तर्गत जिला जौनपुर में संचालित समस्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में से यादृच्छिक न्यादर्शन प्रविधि के माध्यम से चयनित पाॅंच उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को चयनित किया गया है। अध्ययनकर्ता द्वारा अध्ययन में प्रयुक्त उपकरण के रूप में स्वनिर्मित प्रश्नावली का प्रयोग किया गया है तथा शैक्षिक उपलब्धि को मापने के लिए उनकी पिछली कक्षा की परीक्षा में प्राप्त प्राप्तांकों के प्रतिशत को सम्मिलित किया गया है। अध्ययनकर्ता ने अपने शोध अध्ययन की परिकल्पनाओं के परीक्षण हेतु क्रान्तिक अनुपात परीक्षण एवं सहसम्बन्ध गुणांक आघूर्ण सांख्यिकी विधियों का प्रयोग किया है। अध्ययन के निष्कर्ष में पाया गया कि- माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की उपलब्धि प्रेरणा में कोई सार्थक अन्तर नहीं है, को अस्वीकृत किया जाता है। माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की उपलब्धि प्रेरणा का शैक्षिक उपलब्धि से कोई सार्थक सम्बन्ध नहीं है, को अस्वीकृत किया जाता है।

Authors and Affiliations

डाॅ. राकेश प्रताप सिंह
निर्देशकएविभागाध्यक्ष-बी.एड., स.ब.पी.जी. काॅलेज, बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश।
भूपेन्द्र सिंह निरंजन
शोधकर्ता, एम.एड.,नेट (शिक्षा शास्त्र), शिक्षक शिक्षा विभाग, स.ब.पी.जी., काॅलेज, बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश।

माध्यमिक स्तर, छात्र-छात्राएँ, शैक्षिक उपलब्धि, उपलब्धि प्रेरणा, क्रान्तिक अनुपात, सहसम्बन्ध गुणांक।

  1. अस्थाना, विपिन,”मनोविज्ञान और शिक्षा में सांख्यिकी, आगरा-2, विनोद पुस्तक मंदिर, 1986
  2. वेस्ट,जाॅन,डब्ल्यू,˝रिसर्च इन एजूकेशन˝,न्यू देहलीः प्रिटिंग हाल आॅफ इण्डिया प्रा0लि0, 1977.
  3. बार-आन, आर,”द कम्पीटेन्ट मैनेजरः ए माडल फार इफेक्टिव परफारमेन्स”, न्यूयार्क, जान बिली एण्ड सन्स।
  4. भारत सरकार नई दिल्ली, शिक्षा की चुनौती नीति सम्बन्धी परिप्रेक्ष्य, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, 1985
  5. भारत सरकार नई दिल्ली,˝प्रोग्राम आॅफ एक्सन नेशनल पाॅलिसी आन एजूकेशन, नई दिल्लीः मानव संसाधन विकास मंत्रालय˝, 1986
  6. भारत सरकार नई दिल्ली,˝प्रोग्राम आॅफ एक्सन नेशनल पाॅलिसी आन एजूकेशन˝, नई दिल्ली, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, 1986,
  7. भटनागर, सुरेश, ”शिक्षा मनोविज्ञान”, मेरठ, मेरठ पब्लिसिंग हाउस, 1991
  8. कार्लिंगर, एफ,˝फाउण्डेशन आफ विहैवियरल रिसर्च˝, न्यूयार्क, हाल्ट राइनहर्ठ एण्ड विन्सटन, 1966.
  9. ललिता कुमारी. के.ए,˝शिक्षा मनोविज्ञान,नई दिल्ली, 2015.
  10. लाल, रमन बिहारी,˝भारतीयशिक्षा और उसकी समस्याएँ˝,मेरठःरस्तोगी प्रकाशन 2005-2006
  11. माथुर, बी. एस,˝स्टडीज इन इण्डियन इन्वायरमेन्ट˝, आर्य बुक डिपो, नई दिल्लीः
  12. माथुर, एस.एस.˝शिक्षा मनोविज्ञान˝, आगरा, विनोद पुस्तक मंदिर।
  13. मैलिन्सन,वर्नन,˝इन्ट्रोडक्शन टू दी स्टडी आॅफ कम्पेरेटिव एजूकेशन˝,लन्दनःविलियम हाइनिर्मेन, 1957

Publication Details

Published in : Volume 6 | Issue 6 | November-December 2023
Date of Publication : 2023-11-15
License:  This work is licensed under a Creative Commons Attribution 4.0 International License.
Page(s) : 16-23
Manuscript Number : GISRRJ23665
Publisher : Technoscience Academy

ISSN : 2582-0095

Cite This Article :

डाॅ. राकेश प्रताप सिंह, भूपेन्द्र सिंह निरंजन, "माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि का उनकी उपलब्धि प्रेरणा के सन्दर्भ में अध्ययन", Gyanshauryam, International Scientific Refereed Research Journal (GISRRJ), ISSN : 2582-0095, Volume 6, Issue 6, pp.16-23, November-December.2023
URL : https://gisrrj.com/GISRRJ23665

Article Preview