राष्ट्रीय मूल्यों में अध्यापक की भूमिका

Authors(1) :-दीपक कुमार पाठक

राष्ट्रीय मूल्य प्रत्येक नागरिक को अपने देश के प्रति कर्तव्य बोध कराता है जिससे उसे अपने राष्ट्र के प्रति राष्ट्र प्रेम का भाव उत्पन्न हो और जो हमारे राष्ट्र के लिए प्रगति का मार्ग प्रसस्त करता है। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू ने अपने राष्ट्र को संबोधित करते हुए एक संदेश दिया था - ‘‘हमें अपने देश की नवजात स्वतंत्रता को सफल बनाना और सुरक्षित रखना अपना सर्वप्रथम कर्तव्य रखना चाहिए। यदि हम अपने समूह, अपने राज्य, अपनी भाषा या अपनी जाति के समान किसी, अन्य बात को महत्व देंगे और अपने देश को भूल जाएंगे, तो हमारा विनाश अवश्यम्भावी है। इन बातों का हमारे जीवन में उचित स्थान होना चाहिए, परन्तु यदि हम इनको अपने देश से अधिक महत्व देंगे तो हमारा अंत अवश्य है। राष्ट्रीय मूल्यों की भावना एक सच्चे समाज सेवक को राष्ट्र के उत्थान के लिए अपना सब कुछ अर्पित करने की प्रेरणा देती है। इस भावना से अभिभूत होकर एक सच्चा देश का सिपाही अपने देश की रक्षा के लिए अपना बलिदान देने के लिए हमेशा तैयार रहता है। हमारा राष्ट्र, भाषावाद, क्षेत्रवाद और संकीर्ण मानसिकता से प्रेरित होकर अपने देश की अखण्डता के लिए खतरा बना हुआ है। देश के निवासियों, राजनेताओं, समाजनेताओं को अपने देश की अखण्डता व एकता से पहले अपने नितान्त व्यक्तित्व स्वार्थ आने लगे है जो देश की राष्ट्रीय मूल्यों के लिए खतरा बनते जा रहे है। राष्ट्रीय मूल्य और राष्ट्र के प्रति भाव बनाए रखना आज की आवश्यकता बन गई है। हमारे अध्यापक वर्ग, समाज नेताओं व राजनेताओं को इसमें पूर्ण योगदान देना चाहिए और संकीर्णता की भावना को त्याग देना चाहिए। तभी देश की आवश्यकता व एकता बनी रहेगी और खतरा दूर किया जा सकता है क्योंकि आज संपूर्ण विश्व राष्ट्रीय मूल्यों पर निर्भर है।

Authors and Affiliations

दीपक कुमार पाठक
शोधछात्र, शिक्षा शास्त्र विभाग, केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली, भारत।

राष्ट्रीय, मूल्य, अध्यापक, समाज, क्षेत्रवाद।

  1. वर्मा, सरोजवाला, चोपड़ा प्रियंका, विद्यालय प्रबंधन, नई दिल्ली, हितैशी पब्लिशर।
  2. गुप्ता, महावीर प्रसाद व वाजपेई प्रमोद कुमार, शिक्षा के दार्शनिक एवं सामाजिक आधार, नई दिल्ली: मार्डन पब्लिकेशन।
  3. मोनिका, सामाजिक अध्ययन का शिक्षण जालंधर, मार्डन पब्लिशर।
  4. बालिया, जे.एक. सामाजिक अध्ययन शिक्षण जालंधर, पौदल पब्लिशर।

Publication Details

Published in : Volume 4 | Issue 3 | May-June 2021
Date of Publication : 2021-05-30
License:  This work is licensed under a Creative Commons Attribution 4.0 International License.
Page(s) : 41-44
Manuscript Number : GISRRJ21336
Publisher : Technoscience Academy

ISSN : 2582-0095

Cite This Article :

दीपक कुमार पाठक, "राष्ट्रीय मूल्यों में अध्यापक की भूमिका ", Gyanshauryam, International Scientific Refereed Research Journal (GISRRJ), ISSN : 2582-0095, Volume 4, Issue 3, pp.41-44, May-June.2021
URL : https://gisrrj.com/GISRRJ21336

Article Preview