मलिन बस्ती में निवास करने वाले बालक बालिकाओ की स्वच्छता संबंधी अभिवृत्ति का अध्ययन

Authors

  • असावरी एम.एड. छात्रा, शिक्षाशास्त्र विभाग, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (केन्द्रीय विश्वविद्यालय), लखनऊ, उत्तर प्रदेश Author
  • डॉ. राजेश एक्का शिक्षाशास्त्र विभाग, बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर विश्वविद्यालय (केन्द्रीय विश्वविद्यालय), लखनऊ, उत्तर प्रदेश Author

Keywords:

अभिवृत्ति, बालक, बालिका, मलिन बस्ती, स्वच्छता।

Abstract

प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य मलिन बस्ती में निवास करने वाले बालक-बालिकाओं की स्वच्छता के प्रति अभिवृत्ति का अध्ययन करना था। इस अध्ययन में यह भी ज्ञात करने का प्रयास किया गया कि बालक एवं बालिकाओं की स्वच्छता के प्रति अभिवृत्ति में कोई अंतर पाया जाता है या नहीं। अध्ययन के लिए वर्णनात्मक सर्वेक्षण विधि का प्रयोग किया गया। अध्ययन का नमूना मलिन बस्ती में रहने वाले 90 बालक-बालिकाओं से चयनित किया गया। आंकड़ों के संकलन के लिए स्वच्छता के प्रति अभिवृत्ति मापने हेतु अभिवृत्ति मापनी का उपयोग किया गया। प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण से यह ज्ञात हुआ कि अधिकांश उत्तरदाताओं की स्वच्छता के प्रति अभिवृत्ति मध्यम स्तर की है। कुछ उत्तरदाताओं में सकारात्मक तथा अत्यधिक सकारात्मक अभिवृत्ति पाई गई, जबकि कुछ में अत्यंत नकारात्मक अभिवृत्ति भी देखी गई। लिंग के आधार पर विश्लेषण करने पर यह पाया गया कि बालिकाओं का माध्य स्कोर बालकों की अपेक्षा थोड़ा अधिक है, जिससे यह संकेत मिलता है कि स्वच्छता के प्रति बालिकाओं की अभिवृत्ति बालकों की तुलना में कुछ अधिक सकारात्मक है, हालांकि यह अंतर बहुत अधिक नहीं पाया गया। अतः अध्ययन से यह निष्कर्ष निकलता है कि मलिन बस्ती में रहने वाले बालक-बालिकाओं की स्वच्छता के प्रति अभिवृत्ति सामान्यतः मध्यम स्तर की है तथा इसे और अधिक सकारात्मक बनाने के लिए स्वच्छता संबंधी शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रमों की आवश्यकता है।

References

Abubakar, I. R., & Mu’azu, N. D. (2022). Household attitudes toward wastewater recycling in Saudi Arabia. Utilities Policy.

Chatterjee, S., Majumder, D., & Roy, M. N. (2023). Assessing water, sanitation and hygiene (WASH) practices and their association with diarrhoea in under-five children in urban Chandernagore, West Bengal, India. Journal of Water and Health.

Katkuri, S. (2021). Knowledge, attitude, and practices on sanitation, water, and hygiene among mothers of under five children in rural area: A cross-sectional study. MRIMS Journal of Health Sciences.

Nastiti, A., Daniel, D., Oktavia, H., Fathiyannisa, H., & Sudradjat, A. (2025). Contextual and psychosocial factors predicting sanitation behaviours in rural Indonesia. BMC Public Health.

Rahim, N. A., Sham, S. M., & Rahman, H. A. (2022). Knowledge, attitude, and awareness regarding water, sanitation, and hygiene (WASH) among rural residents in Kerian, Perak. Malaysian Journal of Medicine and Health Sciences.

Sanitation behaviours and hygiene practices in rural Indonesia. (2025). Public health research study.

Sanitization and hygiene practices in India: A public health perspective. (2025). Research study report.

Tahlil, A. A., Dahir, M. A., Hassan, Y. S. A., Osman, M. M., & others. (2025). Knowledge, attitude, and practice of water, sanitation, and hygiene among internally displaced persons in Somalia. Journal of Health, Population and Nutrition.

Thakkar, J. J., Rathore, R., & Ganguly, C. (2024). Analyzing interrelationships among factors affecting hygiene and sanitization in India: Key insights and policy recommendations. International Journal of Social Economics.

Water, sanitation, and hygiene practices in Terego District. (2022). Community-based study report.

Downloads

Published

12-03-2026

Issue

Section

Research Articles

How to Cite

[1]
असावरी and डॉ. राजेश एक्का, “मलिन बस्ती में निवास करने वाले बालक बालिकाओ की स्वच्छता संबंधी अभिवृत्ति का अध्ययन”, Gyanshauryam Int S Ref Res J, vol. 9, no. 2, pp. 18–23, Mar. 2026, Accessed: Mar. 17, 2026. [Online]. Available: https://gisrrj.com/index.php/home/article/view/GISRRJ26926